प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : जिले की अंडर-14 और 16 वर्ग में लड़के और लड़कियों की जिला चैंपियनशिप व चयन प्रतियोगिता शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में आयोजित की गई। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के अंडर-14 लड़कियों के वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सोनिया ने प्रथम, सुमिति ने द्वितीय और सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर में सुजाता ने पहला, अनीता ने दूसरा व नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार गोला फेंक में रीता पहले, नेहा दूसरे व शिवानी तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में तन्नू ने पहला, रजनी ने दूसरा व सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि लंबीकूद में सीमित प्रथम, शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग के लड़कों की 100 मीटर दौड़ में नवीन ने पहला, प्रदीप ने दूसरा व दीपक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में सचिन ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय व भुनेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि गोला फेंक में पंकज पहले, रितेश दूसरे व यशविंद्र तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में प्रदीप ने पहला, अंकुश ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि ऊंची कूद में भुवनेश ने प्रथम व अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर-16 में लड़कियो के वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनिया ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय व शर्मिला ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में प्रियंका ने पहला स्थान हासिल किया। 1000 मीटर दौड़ में नेहा ने पहला, तनु ने दूसरा व अनु ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि ऊंची कूद में सुचित्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग के लड़कों की 100 मीटर दौड़ में रोहित पहले, सोनू दूसरे व साहिल तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में कपिल ने प्रथम, इद्रजीत ने द्वितीय व सुरेद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर में अरविंद्र ने पहला, सूरज ने दूसरा व पंकज ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1000 मीटर में साहिल ने पहला, मनीष ने दूसरा व रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में रविंद्र ने प्रथम व गोविंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि लंबी कूद में सोनू ने पहला व दीपक ने दूसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में दीपक ने पहला व सोनू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कपिल काजला कोच, मंजीत राठी, पंकज खर्ब, दीपक, सावन, रोहित, मोहित, सोनू, विकास व सन्नी ने योगदान दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों में से कुल 13 खिलाड़ी 25 से 27 अप्रैल को हरिद्वार में होने वाली 12वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।