पुलिस अपराधियों पर नकेल कसे : गर्ग
संवाद सहयोगी, हिसार : सेक्टर-14 में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग क
संवाद सहयोगी, हिसार : सेक्टर-14 में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश में दिन-प्रतिदिन व्यापारी व आमजनता से हो रहीं चोरी, लूटपाट, हत्या, फिरौती, महिलाओं से चैन स्ने¨चग की वारदातों पर चिंता प्रकट की। गर्ग ने कहा कि प्रदेश में हर रोज व्यापारी व आम जनता के साथ लूटपाट, चोरी, अपहरण, हत्या व नेट बैंकों की जरिए बैंक से धोखाधड़ी कर पैसे निकलाने के साथ-साथ महिलाओं से बलात्कार की वारदातों व महिलाओं की चेन स्ने¨चग हो रही है। जिसके कारण प्रदेश का व्यापारी व आमजनता अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए भयभीत हैं, जबकि प्रदेश के व्यापारी व जनता की जान-माल कि सुरक्षा की जिम्मेदारी हरियाणा सरकार व पुलिस प्रशासन की हैं। गर्ग ने कहा कि प्रदेश का व्यापारी व आम जनता केंद्र व प्रदेश सरकार को करोड़ों अरबों रूपये टैक्स इसलिए देता हैं कि वह जनता की जान माल कि सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करे। प्रदेश के व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा के लिए विशेष योजना तैयार कर अपराधियों पर नकेल डालने का काम करे। बैठक में सिरसा जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, टोहाना प्रधान राजेन्द्र ठकराल, भिवानी जिला प्रधान नरेश गर्ग, डबवाली प्रधान इन्द्र जैन, प्रदेश महासचिव अनिल आर्य नरवाना, संरक्षक पवन गर्ग आदि लोगों ने अपने विचार रखे।