Move to Jagran APP

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की

संवाद सहयोगी, हिसार : महावीर कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन देते हुए आचार्य सुभाष कृ

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 09:05 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 09:05 PM (IST)
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की

संवाद सहयोगी, हिसार : महावीर कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन देते हुए आचार्य सुभाष कृष्ण महाराज वृंदावन ने कहा कि मनुष्य यदि अपने कर्म को सुधार ले तो उसका जीवन सफल हो जाता हैं। कर्म ही मनुष्य को अच्छा या बुरा बनाते हैं। इसलिए मनुष्य जीवन में अच्छे कर्म कर परमात्मा की भक्ति से मोक्ष को प्राप्त होता है।

loksabha election banner

रामायण के बारे में बोलते हुए महाराज ने कहा कि रामायण में सम्पूर्ण जीवन का सार है। जीवन में सभी कर्तव्यों का निवर्हन और सभी शंकाओं का निवारण हमें रामायण में मिलता है। नित्य प्रति रामायण का पाठ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलियुग जीव रामायण का अर्थ नहीं निकाल पाएगा। ये बात तुलसीदास बाबा जानते थे। इसलिए उन्होंने रामायण का निचोड़ लिख दिया। राम चरित मानस अर्थात जीव अपने चरित्र को सुधार ले। कथा में महाराज ने गजेन्द्र मोक्ष, वामन भगवान व कृष्ण जन्म पर प्रसंग डाला। कथा में कृष्ण जन्म मनाया गया और झांकियां निकाली गई। इस दौरान हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर सुनील सैनी, संजय सैनी, जय ¨सह सैनी, नवीन सैनी, मुकेश सैनी, राकेश सैनी, सुभाष सैनी, तनुज शास्त्री, अजय शास्त्री, सुशीला सैनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.