वकील गॉरमेंट सहित कई भवन मालिकों को भेजे नोटिस
- शहर के अवैध निर्माण पर सख्त हुआ नगर निगम जागरण संवाददाता, हिसार : शहर के अवैध निर्माण पर निगम
- शहर के अवैध निर्माण पर सख्त हुआ नगर निगम
जागरण संवाददाता, हिसार : शहर के अवैध निर्माण पर निगम कमिश्नर ने रिव्यू करने के आदेश नगर निगम प्रशासन को दिए थे। इनके परिणाम सामने आने लगे हैं। मंगलवार को वकील गॉरमेंट के अलावा मॉडल टाउन क्षेत्र में कई भवन मालिकों को नोटिस दिए गए है। नोटिस देने के बाद भवनों को सील करने की कार्रवाई नगर निगम प्रशासन की ओर से की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों को नोटिस दिए हैं। उनकी सुनवाई निगम कमिश्नर के सामने होगी। निगम कमिश्नर के आदेशों पर भवनों को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
शहर में अवैध निर्माण बढ़ी तेजी से चल रहा है। इससे नगर निगम को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। सही तरह से निर्माण को लेकर निगम को फीस जमा करवानी होती है। यदि निर्माण गलत पाया जाता है तो उस पर हजारों व लाखों रुपये का निर्माण कार्य के अनुरूप जुर्माना लगाया जाता है। लंबे समय से अवैध तरीके से बनाए जा रहे , इन अवैध निर्माण पर अब प्रशासन कार्रवाई करने के मुड में है। ताकि नगर निगम के पास बड़ी संख्या में पैसा जमा हो सके और लोग अवैध निर्माण कार्य पर बंद कर दे।
वर्जन..
वकील गॉरमेंट सहित कई अन्य भवन मालिकों को नोटिस भेजे गए है। अवैध निर्माण के चलते इन्हें नोटिस भेजे गए है। जल्द ही इनको सील करने संबंधी कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रवीण कुमार, एमई, नगर निगम