वर्तमान समय में हो रहा है महिलाओं का शोषण : जाखड़
संवाद सहयोगी, हिसार : क्रांतिमान पार्क में रविवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का जत्था पहुंचा।
संवाद सहयोगी, हिसार : क्रांतिमान पार्क में रविवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का जत्था पहुंचा। जिसका महिला नेताओं ने स्वागत किया। जिसके बाद एक सभा भी आयोजित की। कार्यक्रम का संचालन महिला समिति की जिला अध्यक्ष कमलेश कैमरी व महिला संरक्षक बिमला चौधरी ने की। जत्थे का स्वागत महिला नेत्री अलका कुंडू ने किया ।
राष्ट्रीय जत्थे में शामिल महिला समिति की राज्य सचिव सविता ने बताया कि 11 से 14 दिसंबर तक भोपाल में होने वाले 11वा अखिल भारतीय सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन की तैयारियों में महिला आरक्षण बिल , हिंसा मुक्त जीवन महिलाओं का अधिकार , संवैधानिक अधिकारों की रक्षा , सांप्रदायिक, जातिवाद के खिलाफ व समान काम - समान वेतन के नारे लगाकर गए। इस मौके पर महिला नेत्री शंकुतला जाखड़ ने बताया कि वर्तमान समय में भी महिलाओं का शोषण हो रहा है। आज भी पुरुष प्रधान समाज है। जिससे महिलाएं आज भी दबी हुई है। इसलिए महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए इस कार्यक्रम की रचना की है। जिसमें महिलाओं के प्रति होने वाले शोषण को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर महिला नेत्री निर्मला, संतोष, आशा , गीता , सीटू नेता देशराज , सुरेश कुमार , सोमदत्त , विक्रम मित्तल के अलावा कई महिलाएं रही।