बेटी को जन्म देने पर ससुरालजनों ने विवाहिता व उसकी बहन को बनाया बंधक
संवाद सहयोगी, नारनौंद : बेटी को जन्म देने पर एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने उसको व उसकी बहन को
संवाद सहयोगी, नारनौंद : बेटी को जन्म देने पर एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने उसको व उसकी बहन को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जींद पुलिस की मदद से उनको ससुरालजनों के चुंगल से छुड़वाया गया। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत हिसार पुलिस अधीक्षक को दी है। दो दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया।
गाव राखी शाहपुर निवासी सोनिया व मनीषा पुत्री हवा सिंह की शादी एक वर्ष पहले बड़ी धूमधाम से जींद के पटेल नगर निवासी अमित व सुमित के साथ की गई थी। दोनों बहनों को पहले तो दहेज के लिए तंग किया जाने लगा और जब सोनिया ने 20 दिन पहले एक लड़की को जन्म दिया तो उसके ससुराल वालों ने लड़के की चाहत में लड़की जन्म देना रास नहीं आया और उसी दिन से सोनिया व मनीषा के साथ मारपीट कर उनको घर के ही एक कमरे में बंधक बना कर रखा जाने लगा। दोनों बहनों को हर रोज प्रताड़ित होना पड़ रहा था। उन्होंने किसी तरह से इसकी सूचना अपने मायके में दी। जब मायके से उनके परिजन जींद पुलिस को साथ लेकर उनके घर पहुंचे और बंद कमरे से दोनों बहनों व 20 दिन की नवजात बच्ची को उनके चुंगल से छुड़वाया। पीड़ित महिलाओं ने दो दिन पहले हिसार पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर अपनी पीड़ा बताई, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पीड़िता अपने उपचार के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में गई तो डाक्टरों ने उनका ईलाज न करके उन्हे नारनौंद के सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने के नाम पर बैरंग लौटा दिया। पीड़िता न्याय व इलाज के लिए आज तक दर दर की ठोकरें खा रही है।