हमेशा सोच-समझकर बोलो: साध्वी शुभा
संवाद सहयोगी, उकलाना : गाव बिठमड़ा स्थित जैन स्थानक में प्रवचन करते हुए जैन साध्वी शुभा ने कहा कि मु
संवाद सहयोगी, उकलाना : गाव बिठमड़ा स्थित जैन स्थानक में प्रवचन करते हुए जैन साध्वी शुभा ने कहा कि मुंह से निकला शब्द, तरकश से निकला तीर, बंदूक से निकली गोली कभी वापिस नहीं आती। उन्होंने कहा कि मानव के मुंह से निकला शब्द कई बार दूसरों को चुभ जाता है। अगर इसान उस गलत शब्द के लिए माफी भी माग ले तो भी सारी जिन्दगी वह शब्द उसको अहसास करवाता है। मानव को अपना आचरण सही रखना चाहिए। आचरण से ही मानव की जिन्दगी में सम्मान बढ़ता है। व्यवहार में कुशलता तथा वाणी में मिठास हो तो मानव कहीं भी अपनी जगह बना सकता है। उन्होंने कहा मानव मित्रवत व्यवहार से सारा जगत को अपना बना सकता है। इसलिए इसान को व्यवहार कुशल होना चाहिए और दूसरों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। इस मौके पर साध्वी सुरक्षा, साध्वी सार्थक, साध्वी सुविज्ञ सहित अनेक श्रद्धालुगण मौजूद रहे।