भागवत कथा से आत्म तत्व का ज्ञान प्राप्त होता : मीरा बृजवासी
फोटो संख्या 268 संवाद सहयोगी, हिसार : दयावंती सैनी मैमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में शान्ति
फोटो संख्या 268
संवाद सहयोगी, हिसार : दयावंती सैनी मैमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में शान्ति नगर चौक, नजदीक शिव श्याम हनुमान मंदिर के साथ प्रागण में शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन सन्त मीरा बृजवासी ने प्रवचन देते हुए कहा कि बड़े भाग्य मानुस तन पावा सब दुर्लभ सब ग्रन्थ गावा। ठाकुर जी की कथा वही सुन सकते है जिन पर प्रभु की कृपा हो। कलयुग में श्रीमद भागवत कथा हमें भाव से पर लगाती है। उन्होंने कहा कि गऊ माता के अंदर 33 करोड़ देवी देवता रहते है। केवल गऊ सेवा करने भर से ही हमें समस्त देवी देवताओं का फल प्राप्त होता है।
श्रीमद् भागवत कथा एक ऐसा रस है जिसे पीने से मनुष्य का जीवन आनंदमय हो जाता है। इस कथा से आत्म तत्व का ज्ञान प्राप्त होता है और मनुष्य को परमात्मा से मिलन का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से पुण्य आत्माएं भवसागर से पार पाती है। स्वर्गीय दयावंती की याद में भागवत कथा का आयोजन करवा रहे रामनिवास सैनी ने कथा से पूर्व शाति नगर कपिला गोशाला आईसीयू में एक शैड का निर्माण करवाया। जिसका उद्घाटन साध्वी मीरा बृजवासी ने किया। इस मौके पर धर्मेद्र सैनी, राजेश विजय डेरी, जोगिंद्र, जितेंद्र सैनी, संजय गाबा, सुरेश रानी, डॉ. सन्त लाल सैनी, राम प्रताप सैनी,पवन सैनी, मेश सैनी, बलबीर सिंह सैनी,महेन्द्र सिंह प्रधान श्रीकात सैनी, वीरेन्द्र उर्फ बिटू सैनी, ज्योति सैनी, सुषमा सैनी, निशा सैनी बबिता सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।