भाजपा की मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
संवाद सहयोगी, उकलाना : भारतीय जनता पार्टी की उकलाना मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की एक बैठक स्थान
संवाद सहयोगी, उकलाना : भारतीय जनता पार्टी की उकलाना मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की एक बैठक स्थानीय गो¨वद वाटिका में मंडल अध्यक्ष कीर्तिरतन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में अन्त्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री निवास गोयल ने शिरकत की। गोयल ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी संगठन हित में कार्य करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का करे और आमजन तक पार्टी व सरकार की नीतियों को पहुंचाने का काम करे। उन्होंने संगठन कार्यकर्ता सरकार व जनता के बीच एक कड़ी का काम करे और अधिकारियों से मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म करना चाहते और जनता को स्वच्छ शासन दिया जा रहा है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति द्वारा विकास कार्य में धाधली बरती जा रही है तो इसकी जानकारी सरकार के संज्ञान में लाएं ताकि विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जा सके और पैसे का सही उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेवारी समझें और पार्टी के द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों की पालना करे ताकि पार्टी संगठन को ओर ज्यादा मजबुत बनाया जा सके।
इस मौके पर रामफल नैन, संदीप धमीजा, श्योहिम ¨सह, कृष्ण, ललित, राधा कपूर, सुरेंद्र गोयल वासुदेव शर्मा, आनंद जैन, शम्मी नागपाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।