सरकार की दो साल की उपलब्धिया गिनाने हिसार आ रहे है केन्द्रीय मंत्री
संवाद सहयोगी, बरवाला : भारतीय जनता पार्टी की दो साल की उपलब्धिया एवं इस अवधि में किए गए विकास कार्य
By Edited By: Published: Mon, 30 May 2016 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 01:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बरवाला : भारतीय जनता पार्टी की दो साल की उपलब्धिया एवं इस अवधि में किए गए विकास कार्यो को बताने के लिए केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री हिसार आ रहे हैं। जिला अध्यक्ष भाजपा सुरेन्द्र पूनिया ने बताया कि महाराज अग्रसैन भवन हिसार में 31 मई को दोपहर 2.30 बजे आयोजित विकास पर्व सम्मेलन में लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, कृषि राज्य मंत्री मोहन भाई कल्याण भाई कुन्दरिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा विजय वर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री भाजपा द्वारा अब तक किए गए विकास कार्य एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें