अखिल भारतीय जाट महासभा महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव बनी सुदेश चौधरी
जासं, हिसार : अखिल भारतीय जाट महासभा की केंद्रीय इकाई ने सुदेश चौधरी को महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव
जासं, हिसार : अखिल भारतीय जाट महासभा की केंद्रीय इकाई ने सुदेश चौधरी को महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। उन्हे यह पदभार अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से दिया गया है। मुजफ्फनगर उत्तर-प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने उन्हे नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वे इससे पूर्व अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थीं। सुदेश चौधरी देश की ऐसी पहली महिला है जिन्हे महासभा द्वारा यह बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है। सुदेश चौधरी सतरोल खाप की पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। इसके अलावा भी सुदेश चौधरी अनेक सामाजिक संस्थाओं की पदाधिकारी है। संगठन की ओर से जिम्मेवारी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए सुदेश चौधरी ने महासभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया है। सुदेश चौधरी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, नशा खोरी रोकने, महिला सशक्तिकरण व अन्य क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए महासभा ने उन्हे यह जिम्मेवारी दी है।