हड़ताल से हिसार में अस्त व्यस्त रही व्यवस्था
स्टेट पेज के लिए जागरण संवाददाता, हिसार राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते हिसार जिले में व्यवस्था अस्त
स्टेट पेज के लिए
जागरण संवाददाता, हिसार
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते हिसार जिले में व्यवस्था अस्त-व्यस्त रही। बिजली निगम के कई सब स्टेशनों से रात को कुछ घंटे के लिए आपूर्ति बाधित रही। वहीं विनोद नगर फीडर के एक बड़े हिस्से में 18 घंटे के बाद भी बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हुई। वहीं मंगलवार रात से ही पानी की सप्लाई नहीं होने से आम आदमी को खासी परेशानी हुई। अभी तक सरकारी रिकार्ड के अनुसार करीब 80 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
हड़ताल के कारण सुबह तीन बजकर 40 मिनट से चलने वाली रोडवेज की दिल्ली व चंडीगढ़ रूट की बसें भी नहीं चली। कर्मचारी वर्कशॉप के गेट पर धरना देकर बैठे रहे। इस बीच बैंककर्मियों एवं बीमा कर्मियों के हड़ताल के कारण लाखों रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ। वहीं सरकारी बैंक, बिजली निगम, जन स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, लुवास, लघु सचिवालय आदि कार्यालय में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
रिकार्ड पर नजर डाले तो दक्षिण हरियाण बिजली वितरण निगम के हिसार में 90 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर रहे।