हुडा वर्कर्स यूनियन ने दिया धरना
जागरण संवाददाता, हिसार हुडा वर्कर्स यूनियन की जिला व सर्कल कमेटी के सभी कर्मचारी बुधवार को राष्ट्र
जागरण संवाददाता, हिसार
हुडा वर्कर्स यूनियन की जिला व सर्कल कमेटी के सभी कर्मचारी बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए। जिसमें मुख्य प्रशासक हुडा द्वारा 21 सूत्रीय माग न माने जाने का व बातचीत के लिए समय न देने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल की अध्यक्षता जिला सचिव राजबीर सिंह अग्रोहा ने की और केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों की विरोधी नीतियां अपनाए जाने पर कड़ा रोष प्रकट किया। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को राज्य कमेटी के उपप्रधान जयवीर सिंह थुरानिया ने कहा कि कर्मचारियों की मागों को पूरा नहीं किया गया तो राज्य कमेटी की आगामी काल के लिए तन मन धन से बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए तैयार रहेगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी नीतियों व कर्मचारियों के हकों पर कुठाराघात किया जा रहा है। इस अवसर पर रमेश मुवाल चेयरमैन, सर्कल प्रधान शमशेर सिंह धानिया, विरेद्र सिंह जिला सह सचिव, उपप्रधान सत्यनारायण गौतम, कोषाध्यक्ष गणेश सिंह, वासुदेव शर्मा, ईश्वर सिंह रोहिल्ला, राजबीर सागी, रमेश धानिया, रामाशकर, राजबीर सिंह वर्मा सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।