तहसील परिसर में जमकर गरजे कर्मचारी
संवाद सूत्र, सिवानीमंडी : देशव्यापी हड़ताल का सिवानी में व्यापक असर देखने को मिला। तहसील कार्यालय के
By Edited By: Published: Wed, 02 Sep 2015 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 06:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, सिवानीमंडी : देशव्यापी हड़ताल का सिवानी में व्यापक असर देखने को मिला। तहसील कार्यालय के अलावा बिजली निगम व सरकारी स्कूलों में हड़ताल शत प्रतिशत सफल रही। हड़ताल के कारण पूरी तरह काम काज प्रभावित हुआ और आम लोगों को इस कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते सभी महकमों के कर्मचारी तहसील परिसर में दोपहर तक गरजते रहे। कर्मचारियों को कर्मचारी ईश्वर सिंह, राजबीर सिंह,नरेन्द्र दहिया, हवा सिंह, हरिओम,सज्जान कुमार,सतबीर लाल,रामेश्वर, राम कुमार, होशियार सिंह सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें