खरकड़ा में मकान की छत गिरी
संवाद सहयोगी,बरवाला : निकटवर्ती गाव खरकड़ा में सोमवार अलसुबह एक मकान की छत गिरने से छत पर सो रहे मकान
संवाद सहयोगी,बरवाला : निकटवर्ती गाव खरकड़ा में सोमवार अलसुबह एक मकान की छत गिरने से छत पर सो रहे मकान मालिक की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गयी। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और हिसार के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार रात को नौ बजे गाव खरकड़ा निवासी लगभग 50 वर्षीय चन्द्रभान अपने परिवार के सदस्यों पत्नी अंगूरी देवी, बेटी रेखा व बेटा रवि के साथ सोए थे। रात्रि लगभग दो बजे चन्द्रभान की पत्नी अंगूरी देवी व बेटी रेखा तो ठड लगने के कारण नीचे आकर मकान के आगन में सो गए। दो घंटे के बाद लगभग पौने चार बजे अचानक कमरे की छत का एक हिस्सा गिर पड़ा जिससे छत पर सो रहा चन्द्रभान चारपाई समेत मलबे के साथ नीचे आ पड़ा। कुछ ही क्षण के बाद ही उसी छत का दूसरा हिस्सा गिर पड़ा जिससे चन्द्रभान का बेटा रवि भी चारपाई समेत नीचे अपने पिता चन्द्रभान पर आ पड़ा। जिससे चन्द्रभान मलबे के नीचे दब गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और उन्होंने चन्द्रभान व रवि को मलबे के नीचे से बाहर निकाला। बेटे रवि को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसके पाव में मामूली चोट आई है। परन्तु पिता चन्द्रभान गम्भीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर रूप से घायल चन्द्रभान को उपचार के लिए अस्तपाल ले जाया गया परन्तु अस्पताल में पहुचने से पूर्व ही बीच रास्ते में ही चन्द्रभान ने दम तोड़ दिया। मृतक चन्द्रभान ड्राइवर था। जिस मकान की छत गिरी है वो मकान पुराना है और उसकी छत डाट की थी। गाव के लोगों ने अचानक छत गिरने के एवज में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की माग की है।