पनिहार ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली
जासं, हिसार: हजकां नेता रणधीर सिंह पनिहार ने सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में पार्टी के व
By Edited By: Published: Mon, 25 May 2015 08:43 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2015 08:43 PM (IST)
जासं, हिसार: हजकां नेता रणधीर सिंह पनिहार ने सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सासद पं. रामजीलाल के 74 वर्षीय भाई रामस्वरूप तथा पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़ के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। पनिहार ने कहा कि रामस्वरूप जी के साथ हमारे पारिवारिक संबंध थे। वे बहुत ही विनम्र, सामाजिक आम जनमानस से जुड़े हुए व्यक्ति थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा में लगा दिया। बैठक में पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़ के निधन पर शोक जताया।
बैठक में रामनिवास राड़ा, गौतम सरदाना, गुलजार सिंह काहलो, सुभाष टाक, सूबे सिंह आर्य, बृजलाल बहबलपुरिया, देवेन्द्र सैनी, सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें