बंधक बनाने के बावजूद निगम के कर्मचारियों का मनोबल नहीं टूटा
संवाद सूत्र, बरवाला : बिजली निगम द्वारा चलाए जा रहे बकाया बिजली बिलों की वसूली अभियान के दौरान गाव ढ
By Edited By: Published: Wed, 25 Feb 2015 12:25 AM (IST)Updated: Wed, 25 Feb 2015 12:25 AM (IST)
संवाद सूत्र, बरवाला : बिजली निगम द्वारा चलाए जा रहे बकाया बिजली बिलों की वसूली अभियान के दौरान गाव ढांड में एक बिजली कर्मचारी एएलएम को भारतीय किसान यूनियन के नेताओं द्वारा बंधक बनाने के बावजूद भी निगम के कर्मचारियों का मनोबल नहीं टूटा है। निगम के एसडीओ ने बताया कि दो दिन पूर्व रविवार को एएलएम शक्ति सिंह गाव ढांड में निगम के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के घरों के बिजली के मीटर उखाड़ने गया तो वहां पर किसान यूनियन के नेताओं द्वारा एएलएम शक्ति सिंह को मीटर नही उखाड़ने दिए और बंधक बना लिया परन्तु निगम के कर्मचारी इस तरह की रोजाना हो रही घटनाओं से क्षुब्ध होकर वसूली अभियान को रूकने नहीं देंगे बल्कि ओर अधिक जोश व पूरी टीम के साथ निगम की वसूली करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें