शाति नगर के भाईचारा चौक में भागवत कथा का पाचवा दिन
जासं, हिसार : शाति नगर स्थित ब्रह्मपुरी क्षेत्र वासियों की ओर से भाईचारा चौक में चल रहे संगीतमयी श्र
जासं, हिसार : शाति नगर स्थित ब्रह्मपुरी क्षेत्र वासियों की ओर से भाईचारा चौक में चल रहे संगीतमयी श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन प्रवचन देते हुए आचार्य सुभाष कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने अपनी लीला द्वारा जीव के क्रोध, लोभ व मोह आदि समस्त दोषों को समाप्त किया।
श्रीकृष्ण ने जो आनंद गोकुल में माता यशोदा और गोकुल वासियों को दिया था, वही आनंद की अनुभूति भगवान की कथा श्रवण से होती है। बालक होते हुए भी श्रीकृष्ण ने अनेक राक्षसों का उद्धार किया। उन्होंने गोवर्धन प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सात वर्ष, सात महीने व सात दिन की अवस्था में सात दिनों तक गोवर्धन महाराज को अपनी छोटी अंगुली पर उठाए रखा।
शास्त्री ने कहा कि गोवर्धन की परिक्रमा करने से मानव की मनोकामनाएं पूरी होती है। कथा के दौरान भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। इस मौके पर श्रीकृष्ण द्वारा मटकी तोड़ने की झाकी दिखाई गई। भजनों पर भक्तगण झूम उठे।
भागवत कथा में प्रेम कालड़ा, सुदेश बजाज, मनोहरलाल नांगरू, हरभगवान चाणना, रामप्रकाश बजाज, कमलकृष्ण नागपाल, गुलशन सेहरा, श्याम सुंदर तनेजा, राजकुमार भ्याणा, संतलाल छाबड़ा, कमल कुकड़ेजा, कुलश्रेष्ठ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
कथा आयोजन समिति के प्रवक्ता कमल कुकड़ेजा ने बताया कि कथा 26 फरवरी तक रोजाना दोपहर बाद 2 बजे से 5 बजे तक चलेगी।