स्वच्छ भारत अभियान का पंजाबी युवा शक्ति ने किया शुभारभ
- शहर से उठाया पटाखों का कचरा संवाद सहयोगी, हासी : पंजाबी युवा शक्ति संगठन ने शहीद भगत सिंह पार्क
- शहर से उठाया पटाखों का कचरा
संवाद सहयोगी, हासी : पंजाबी युवा शक्ति संगठन ने शहीद भगत सिंह पार्क में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा शुरू किये गए स्वच्छ भारत अभियान के तहत दीपावली के बाद शहर में फैले पटाखों के कचरे उठाकर सफाई अभियान शुरू किया। इस दौरान संगठन के प्रधान तनुज खुराना ने शहर के लोगों से शहर को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि यदि क्लीन इडिया होगा, तभी हम उसे ग्रीन इडिया बना सकते है। अभियान के दौरान कई अन्य लोगों ने भी संगठन के सदस्यों के साथ सफाई कर सहयोग किया। अभियान में संगठन के सदस्य दिनकर गावड़ी, विक्रम चौपड़ा, अजय महता, अनुराग खन्ना, अमित ठकराल, अमृतपाल सिंह, हितेश भुटानी, गौरव सेठी, शुभम नागपाल, सागर नागरू, साहिल खुराना, पुनीत मदान, माधव बावा आदि शामिल थे।
फोटो कैप्शन: 1. हासी: शहर में स्वच्छ भारत अभियान चलाते हुए पंजाबी युवा शक्ति संगठन के सदस्य।