सवारियों से भरा आटो पलटा, छह घायल
संवाद सहयोगी, हिसार : सिरसा रोड स्थित बाईपास के पास शुक्रवार को एक सवारियों से भरा आटो रिक्शा पलट गय
By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 09:00 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 09:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हिसार : सिरसा रोड स्थित बाईपास के पास शुक्रवार को एक सवारियों से भरा आटो रिक्शा पलट गया। आटो रिक्शा में सवार माया, रमेश, सुनीता, अमरपती, सुनील, रेणू, दीपिका, काजल और हिमांशु थे। जिसमें घायलों में सुनीता, रेणू, माया, राकेश, अमरपती व सुनील शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार पता चला कि आटो रिक्शा में करीब 10 से 12 सवारी थी। यह आटो रिक्शा हिसार की ओर आ रहा था। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन माया ने बताया कि वो अन्नकूट प्रसाद के लिए हिसार आ रहे थे। उस दौरान सिरसा बाईपास मोड़ पर आटो पलट गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें