महिलाओं को स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई
संवाद सूत्र, सिवानीमंडी : राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी
संवाद सूत्र, सिवानीमंडी : राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी राजवती दागी ने कहा कि सफाई के बिना मनुष्य का जीना बेकार है। सभ्य समाज की सबसे बड़ी विशेषता स्वच्छता ही होती है। व्यक्ति के आचार-विचार और व्यवहार के साथ-साथ आसपास के वातावरण में भी साफ-सुथरा माहौल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गावों में कूड़े के ढेर एक ही स्थान पर लगा दिए जाते है, जिस कारण वहा बड़ी संख्या में मक्खी-मच्छर व कीटाणु पनपते रहते है। घरों के नजदीक दूषित जल भराव रहने से बीमारिया फैलने की आशका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी अवश्य होनी चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को रोजाना सुबह स्नान करना चाहिए। भोजन से पहले व शौच के बाद साबुन से हाथ धोने चाहिए। रसोई में खाने की वस्तुएं ढंक कर रखे और घड़े से पानी निकालते समय घटी का प्रयोग करे। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी दीपिका बजाज ने महिलाओं को खुले में शौच न जाने के लिए कहा। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने भाग लिया।