प्लाट के विवाद को लेकर हमला
हिसार : प्लॉट विवाद में डिफेंस कॉलोनी निवासी यजविंद्र पर कुछ लोगों ने शुक्रवार सुबह छह बजे हमला कर द
हिसार : प्लॉट विवाद में डिफेंस कॉलोनी निवासी यजविंद्र पर कुछ लोगों ने शुक्रवार सुबह छह बजे हमला कर दिया। उस समय यजविंद्र अपने प्लॉट पर अकेला मोटरसाइकिल पर जा रहा था। हमले के दौरान घटना स्थल पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में गंभीर रूप से घायल यजविंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घायल यजविन्द्र ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह छह बजे डिफेंस कालोनी से बाइक पर जवाहर नगर गली नंबर 11 में अपने प्लॉट में जा रहा था। उस दौरान गली में संदीप, प्रदीप, नरेश सहित पांच लोग वहां आए और यजविन्द्र की बाइक रूकवा ली। उससे बिना कुछ कहे ही हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने के लिए यजविन्द्र ने शोर मचाना शुरू किया तो मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए। जब तक हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।