सोरखी के तालाब में मिला युवक का शव
संवाद सहयोगी, हासी : उपमंडल के गाव सोरखी में तालाब से एक युवक का शव मिला है। मृतक 32 वर्षीय अशोक सोरखी गाव का ही रहकर खेतीबाड़ी का काम करता था। वह मंगलवार से लापता था। अशोक का शव मिलने के बाद इस मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस भी इसी आधार पर जांच में जुटी है।
मृतक अशोक की पत्नी दर्शना ने बृहस्पतिवार सुबह ही सदर थाना में पति के लापता होने की शिकायत दी थी। शिकायत में दर्शना ने कहा था कि मंगलवार शाम को उसके पति के पास किसी का फोन आया था और फोन सुनने के बाद अशोक घर से चला गया था। घर न लौटने पर मोबाइल से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। काफी तलाश करने के बाद उन्हे पता चला कि मंगलवार शाम को चार अन्य लोगों ने उसके पति अशोक के साथ बैठकर शराब पी थी। बृहस्पतिवार को तालाब में तैरते हुए शव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी जिस पर सदर थाना प्रभारी जगबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकाला और ग्रामीणों की शिनाख्त के बाद शव की पहचान सोरखी गाव निवासी 32 वर्षीय अशोक के रूप में की गई। अशोक के शव मिलने की सूचना उसके परिजनों को दी गई जिस पर परिजनों ने मौके पर पहुच कर पुलिस को बयान दर्ज करवाए। पुलिस के अनुसार मृतक के शव को हासी के सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखा गया है जहा शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अशोक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है। उसके बाद पुलिस मामला दर्ज करने की कार्यवाही करेगी।
उधर, अशोक के चाचा सूबे ने हत्या की आशका जाहिर करते हुए कहा कि शरीर पर चोट के निशान हैं जो हत्या किए जाने की ओर इंगित कर रहे हैं।