मलबा हटाने के विवाद में हमला
By Edited By: Published: Tue, 03 Sep 2013 11:58 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2013 11:59 PM (IST)
जागरण संवाद केंद्र, हिसार :
शिव नगर में मकान के आगे से मलबा हटाने को लेकर हुए विवाद में प्रमोद घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रमोद जिंदल सीआरडी कंपनी में आपरेटर है। मंगलवार को वह घर के बाहर खड़ा था और पड़ोस के युवकों ने उसको घर के आगे पड़े मलबे को उठाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रमोद पर अन्य युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुन कर परिजन व आस पड़ोस के लोग बाहर निकले और प्रमोद को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें