नरेंद्र ने साउथ अफ्रीका की किलिमांजारो पहाड़ी पर लहराया तिरंगा
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने 15 अगस्त को साउथ अफ्रीका की (किलिमांजा
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने 15 अगस्त को साउथ अफ्रीका की (किलिमांजारो) पहाड़ी फतह कर देश का नाम रोशन किया। रेवाड़ी निवासी पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने इसी माह एक अगस्त को यूरोप की सबसे ऊंची एल्ब्रुश चोटी पर तिरंगा फहराया था। प्रदेश का यह पर्वतारोही इससे पहले 20 मई 2016 को माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा चुका है। 25 जुलाई को वो भारत से रवाना हुए थे और 1 अगस्त को यूरोप की पहाड़ी फतह करने के बाद अफ्रीका की पहाड़ी फतह करने का लक्ष्य था। एक साथ दो महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियां दो सप्ताह में फतह कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। नरेंद्र 18 अगस्त को वापस भारत लौट रहे हैं।
नरेंद्र मूल रूप से रेवाड़ी जिला के नूरगढ़ गांव के रहने वाले हैं। वह गुरुग्राम के द्रोणाचार्य कालेज से पढ़ाई कर रहे हैं। नरेंद्र के बड़े भाई गुरुग्राम पुलिस में है। बड़े भाई एएसआइ सतपाल द्वारा दी गई आर्थिक मदद से ही नरेंद्र ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था।