बादशाहपुर की समस्या दूर करने के लिए मंत्री ने दिए निर्देश
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर : बादशाहपुर कस्बा के विकास को लेकर लोक निर्माण एंव वन मंत्री र
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर : बादशाहपुर कस्बा के विकास को लेकर लोक निर्माण एंव वन मंत्री राव नरबीर ¨सह गंभीर हो गए है। बृहस्पतिवार को नगर निगम के अधिकारियों को लेकर गांव का दौरा करेंगे। उन्होंने यह कदम बादशाहपुर के लोगों द्वारा उठाई गई समस्या के बाद उठाया है।
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ¨सह निर्वाचन क्षेत्र होने के साथ ही प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। विधानसभा मुख्यालय होने के बाद भी इस कस्बा में विकास कार्य नही हो पा रहे है। पिछले दिनों बादशाहपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनसभा के लिए लोगों को निमंत्रण देने के लिए सामुदायिक भवन में आए थे। उस समय लोगों ने उनके सामने बादशाहपुर की समस्याओं को रखा। लोगों ने राव नरबीर ¨सह को कहा कि कोई भी एक गली ऐसी नही है। जिसको साफ सुथरा कहा जा सके। सीवर लाइन डालने के नाम पर गलियों की खोदाई कर डाल दिया गया। नगर निगम के अधिकारी कहते हैं कि लाल डोरा के आगे कोई कार्य नही कर सकते। जबकि अधिकतर लोग लाल डोरा के दायरे से बाहर घर बनाकर रह रहे हैं। लोगों ने मंत्री को यह भी बताया था कि बादशाहपुर के विकास के लिए चार साल पहले करीब 34 करोड़ रुपये का बजट नगर निगम ने पास किया था। इसमें पूरे कस्बा में सीवर लाइन डालने के अलावा सभी गलियों को पक्का करने की योजना थी। इसका काम शुरु किया गया। पर थोड़ा बहुत काम होने के बाद काम बंद कर दिया गया। राव नरबीर ¨सह ने लोगों को आश्वासन दिया था कि वे बादशाहपुर के विकास के लिए अधिकारियों से बात करेगें। वे बृहस्पतिवार को यहां खुद अधिकारियों के साथ आएंगे।