शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे सीएनजी स्टेशन
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : 25 और 26 फरवरी को शहर के सीएनजी स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, पीएनजी पाइप
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : 25 और 26 फरवरी को शहर के सीएनजी स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, पीएनजी पाइप लाइन से घरेलू गैस की आपूर्ति इस दौरान बंद नहीं होगी। हरियाणा गैस सर्विस की ओर यह जानकारी जारी की गई है।
इसके अनुसार शनिवार और रविवार को शहर के सभी सीएनजी स्टेशन से गैस की आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसा शहर में सीएनजी गैस के आपूर्तिकर्ता गेल द्वारा रखरखाव के कार्य के लिए किया गया है। हरियाणा सिटी गैस सर्विस के एमडी सतीश चोपड़ा और सीइओ राहुल चोपड़ा ने बताया सीएनजी गैस के उपभोक्ता और पीएनजी से औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र के उपभोक्ता इससे प्रभावित होंगे। वे इस असुविधा से बचने के लिए ईंधन की वैकल्पिक व्यवस्था करके रखें। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पीएनजी से गैस की आपूर्ति जारी रहेगी।