टेक्नोक्रेट को गांधी गुणवत्ता पुरस्कार
By Edited By: Published: Sat, 21 Apr 2012 05:44 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2012 05:44 PM (IST)
गुड़गांव, जासंकें : गुड़गांव के उद्योग विहार फेज छह स्थित टेक्नोक्रेट कनेक्टिविटी सिस्टम को भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से राजीव गांधी गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिला है। उद्योग प्रमुख विनोद पाहिलाजानी ने यह सम्मान 18 अप्रैल को उपभोक्ता मामलों के केन्द्रीय मंत्री और भारतीय मानक ब्यूरो के अध्यक्ष केवी थामस के हाथों प्राप्त किया। कंपनी के यूनिट हेड नितिन मल्होत्रा ने बताया कि कंपनी ऑटो के इलेक्ट्रिक पार्टस बनाती है। यह निर्यातक इकाई भी है। पुरस्कार उनकी गुणात्मक क्षमता और विकास के लिए दिया गया है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम दिल्ली के स्कोप काप्लेक्स में आयोजित किया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें