Move to Jagran APP

सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान के खिलाफ अभियान

जासं, गुरुग्राम : सरकारी परिसर व सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान करने वालों के खिलाफ जिला विधिक सेवाएं प

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 08:13 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 08:13 PM (IST)
सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान के खिलाफ अभियान
सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान के खिलाफ अभियान

जासं, गुरुग्राम : सरकारी परिसर व सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान करने वालों के खिलाफ जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने एक बार फिर परिवर्तन एक नई शुरुआत नाम से अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार को सरकारी महकमों के अलावा कई स्थानों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया। इससे पहले विश्व तंबाकू निषेध दिवस से लेकर 5 जून तक परिवर्तन एक नई शुरुआत अभियान चलाया गया था। उस दौरान 1500 से अधिक लोगों पर कोटपा में चालान की कार्रवाई की गई थी। सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी नियम का उल्लंघन न हो, इसके लिए एक बार फिर अभियान शुरू किया गया है। जिला न्यायालय परिसर, लघु सचिवालय, विकास सदन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर विशेष रूप से अभियान चलाया जाता है।

loksabha election banner

.................

सभी को स्वस्थ वातावरण में जीवन जीने का अधिकार है। जो लोग सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करते हैं, उससे पर्यावरण दूषित होता है। लोग वातावरण को प्रदूषित न करें, इसके लिए ही समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है।

- सुरुचि अतरेजा ¨सह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.