Move to Jagran APP

किचन के कामों को सुगम बना रहे हैं स्मार्ट बर्तन

प्रियंका दुबे मेहता, गुरुग्राम महानगरों की व्यस्त ¨जदगी में खाना पीना भी ढंग से नहीं हो पाता। ज्य

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 07:05 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 07:05 PM (IST)
किचन के कामों को सुगम बना रहे हैं स्मार्ट बर्तन
किचन के कामों को सुगम बना रहे हैं स्मार्ट बर्तन

प्रियंका दुबे मेहता, गुरुग्राम

loksabha election banner

महानगरों की व्यस्त ¨जदगी में खाना पीना भी ढंग से नहीं हो पाता। ज्यादातर न्यूक्लियर फैमिली हैं। पति-पत्नी दोनों कामकाजी हैं। ऐसे में नाश्ता बनाने की भागदौड़ से बचने के लिए लोग डिब्बाबंद चीजों व जंकफूड को अपनाने लगे हैं, जिससे स्वास्थ प्रभावित होता है। लगातार विकसित होती टेक्नोलॉजी ने अब इस काम को भी सुगम बना दिया है। अब बाजार में ऐसे किचन एप्लाइंसेज व बर्तन आ गए हैं जो कि वाई-फाई पर काम करते हैं व मोबाइल एप के जरिए उन्हें कमांड देकर टोस्ट, पिज्जा, कॉफी व चाय आदि बनाया जा सकता है। यह संभव हो रहा है स्मार्ट किचन एप्लाइंसेज से। बाजार में ओवन, टी मेकर, कॉफी मेकर व टोस्टर आ गए हैं, जो फोन से कनेक्ट हो जाते हैं।

जानिए, क्या है स्मार्ट किचन एप्लाइंस

स्मार्ट किचन एप्लाइंसेज या यूटेंसिल्स (बर्तन) वाई-फाई से लैस होते हैं। इन उपकरणों को बस मोबाइल एप से जोड़कर कमांड देना होता है। कॉफी में कितनी चीनी डालनी है, कितनी कॉफी चाहिए व कितना दूध चाहिए, यह जानकारी मोबाइल पर डालने से दूर रखा बर्तन अपने आप मनचाही कॉफी तैयार कर सकता है। इसी तरह से टोस्टर में भी कितने सेकेंड के लिए ब्रेड सेकनी है और कितना बटर लगाना है, यह मोबाइल के जरिए स्मार्ट टोस्टर को बताया जा सकता है। इतना ही नहीं, स्मार्ट ओवन में पिज्जा आदि बनाने के लिए भी इसी तरह के निर्देश कहीं भी बैठे फोन के माध्यम से दिए जा सकते हैं। कुछ टोस्टर ऐसे भी हैं कि ब्रेड टोस्ट करने के साथ साथ मोबाइल के माध्यम से मनचाही फोटो भी ब्रेड पर पाई जा सकती है।

लोगों को भा रहा है कान्सेप्ट:

समय पर नाश्ता व भोजन पाने व समय को बचाने के लिहाज से लोगों को यह स्मार्ट यूटेंसिल्स बहुत भा रहे हैं। लोग इन्हें ऑनलाइन खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। भोजन करने व बाहर का खाने से अच्छा है कि घर पर बना हुआ खाना खाया जाए। यह स्मार्ट बर्तन इस लिहाज से काफी सहायक साबित हो रहे हैं। आप कोई और काम करते-करते अपने मोबाइल से इन उपकरणों को संदेश देकर मनचाहे स्नैक्स बनवा सकते हैं। इससे टाइम की भी बचत होती है।

कैलोरी का भी ध्यान रखते हैं यह स्मार्ट यूटेंसिल्स

स्मार्ट यूटेंसिल्स भोजन में पड़ने वाली चीजों की कैलोरीज के बारे में भी अलर्ट देते हैं। ऐसे में मनचाही कैलोरी के हिसाब से चीजों का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ ओवन फोन पर भोजन की वीडियो भी भेजते हैं। ऐसे में डिश किस तरीके से बन रही है उसका वीडियो फोन पर देखा जा सकता है।

विभिन्न शॉ¨पग साइटों पर है उपलब्ध:

बाहर के देशों से आए यह उपकरण ऑनलाइन शॉ¨पग के चलते यहां के शहरों में उपलब्ध हो जाते हैं। 20 हजार रुपए से लेकर साठ हजार रुपए तक की कीमत में आने वाले यह बर्तन लोगों को बेहद भा रहे हैं।

'इस तरह के बर्तनों से लाइफ काफी आसान बन गई है। इनमें हाइजीन के साथ साथ कैलौरीज आदि का भी ध्यान आसानी से रखा जा सकता है। फूड इंडस्ट्री में भी इसका काफी फायदा पहुंचने वाला है।'

- शिप्रा खन्ना, शेफ, गुरुग्राम

'भागदौड़ के बीच नाश्ता रह जाता था लेकिन अब इस तरह के बर्तनों की उपलब्धता ने इस टेंशन को खत्म कर दिया है। फोन पर काम करते करते चाय, कॉफी, टोस्ट, पिज्जा सब मिनटों में तैयार किया जा सकता है वह भी बिना किचन में गए।'

- सुरभि, आइटी कंपनीकर्मी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.