पटेल नगर कॉलोनी से हटेगी हाईटेंशन लाइन : राव नरबीर ¨सह
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : पटेल नगर कॉलोनीवासियों की घरों के ऊपर से गुजरती बिजली की हाईटेंशन तारों
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : पटेल नगर कॉलोनीवासियों की घरों के ऊपर से गुजरती बिजली की हाईटेंशन तारों को हटाने की वर्षों पुरानी मांग का संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर ¨सह ने तारों को हटाने का आश्वासन दिया। रविवार को मानव आवाज संस्था और पटेल नगर सुधार मंडल के सदस्य पीडब्ल्यूडी मंत्री से मिले और पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि तार हटाने का खर्च नगर निगम या हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम वहन करेगा।
मानव आवाज संस्था के संयोजक अभय जैन और पटेल नगर सुधार मंडल के अध्यक्ष चौधरी दीपचंद ने बताया कि पटेल नगर कॉलोनी में करीब 25000 लोग रहते हैं। तारों को शिफ्ट करने का कार्य जो छह महीने में पूरा हो जाना चाहिये, वह 10 साल में भी पूरा नहीं हो सका है। मंत्री को उन्होंने बताया कि इस देरी के चलते तारों से हुए हादसों में अब तक लगभग 70 मौतें हो चुकी हैं।
संस्था के सलाहकार व उद्योग पति जे एन मंगला ने बताया कि मुख्यमंत्री मनाहर लाल खट्टर के समक्ष 08 मई 2015 को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं पटेल नगर कॉलोनी से तार हटाने के आदेश दिए और साथ ही कहा कि तार हटाने का खर्च गुरुग्राम नगर निगम वहन करेगा। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने सर्वे किया और पाया कि इस कार्य पर 4 करोड़ 10 लाख रुपये का खर्च आएगा। एचवीपीएनएल की ओर से नगर निगम को 4.10 करोड़ रुपये की मांग करते हुए 15 जून 2016 को पत्र भी लिखा जा चुका है। लोक निर्माण मंत्री से उनके आवास पर मिलने वाले लोगों में नवीन गोयल, अधिवक्ता अशोक वर्मा, संजय जैन, शैलेश गुप्ता, अनिल यादव, अशोक गुप्ता, सचिन गुप्ता, संजीव कुमार सहित कई लोग शामिल थे।