हरियाणा तीनों इवेंट में बना कुश्ती का सरताज
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: बिहार के पटना में खेली गई 36वीं लड़कों की जूनियर राष्ट्रीय फ्री स्टाइल व
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: बिहार के पटना में खेली गई 36वीं लड़कों की जूनियर राष्ट्रीय फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता और 19वीं लड़कियों की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवानों ने 30 पदक जीते हैं। जिसमें 12 स्वर्ण, 6 रजत, 12 कांस्य पदक फ्री स्टाइल में लड़के व लड़कियों और ग्रीको रोमन इवेंट में लड़कों ने जीते हैं।
टीमों के स्थान:
फ्री स्टाइल इवेंट में हरियाणा चैंपियन, दिल्ली रनरअप, एसएससीबी तीसरे स्थान पर रही।
महिला वर्ग में हरियाणा चैंपियन, यूपी टीम रनरअप व पंजाब टीम तीसरे स्थान पर रही।
ग्रीको रोमन इवेंट में हरियाणा चैंपियन,एसएससीबी रनरअप, दिल्ली तीसरे स्थान पर रही।
फ्री स्टाइल इवेंट:
50 किलोग्राम वर्ग में अशोक ने स्वर्ण पदक और 55 में नवीन ने कांस्य पदक, 60 किलोग्राम में जयभगवान ने रजत व नवीन ने कांस्य पदक जीता। 84 में दीपक पूनिया स्वर्ण पदक और 96 में विक्की रजत, 120 किलोग्राम में पुष्पेंद्र ने स्वर्ण पदक और मोहित ने कांस्य पदक मिला।
------------
ग्रीको रोमन इवेंट:
50 किलोग्राम वर्ग में मनीष स्वर्ण पदक व 55 में सोनू स्वर्ण पदक, 60 में मनीष ने कांस्य और 66 में आशू रजत व दिनेश ने कांस्य पदक जीता। 74 में अमित ने स्वर्ण, आहन ने कांस्य पदक जीता। 84 किलोग्राम वर्ग में सुनील ने स्वर्ण पदक ओर 96 में दीपांशु ने कांस्य पदक और 120 किलोग्राम वर्ग में सतीस ने स्वर्ण पदक जीता।
------------
लड़कियों के वर्ग:
लड़कियों के वर्ग में 44 किलोग्राम वर्ग में मनीषा स्वर्ण व ¨रकू ने कांस्य पदक हासिल किए। 48 किलो ग्राम वर्ग में सृष्टि ने स्वर्ण व साक्षी ने रजत और 55 में रीना ने स्वर्ण व मोनिका ने रजत और 59 किलोग्राम में मंजू कुमारी ने स्वर्ण व निशा ने कांस्य पदक जीता। 63 किलोग्राम वर्ग में टीना रजत व मनीषा ने कांस्य व 67 में पूजा ने कांस्य पदक और 72 किलोग्राम में पूजा ने स्वर्ण पदक व नूतम शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।