ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव को कम करने के उपाय करेगा निगम
जासं, गुड़गांव : शहर में ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव को कम करने के लिए नगर निगम तैयारी कर रहा है। इसके
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 09:14 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 09:14 PM (IST)
जासं, गुड़गांव : शहर में ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव को कम करने के लिए नगर निगम तैयारी कर रहा है। इसके लिए कई कंपनियों से सुझाव मांगे गए हैं। दिनों दिन शहर में बढ़ रहे ट्रैफिक लोड के कारण जहरीली गैस हवा में घुल रही हैं। जिसका स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव हो रहा है। सर्दी के दिनों में प्रदूषण हवा में जम जाता है, जिसके कारण स्मॉग( धुंध) भी पैदा होती है। शहर में हरियाली का रकबा घट रहा है, और शहर कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो चुका है। उपायों के तौर पर हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। नगर निगम की होर्टिकल्चर ¨वग के एसडीओ देवेंद्र कुमार का कहना है कि ग्रीन हाउस गैसों से होने वाले नुकसान को कम करने के प्रयास किए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें