पौधरोपण कर स्वतंत्रता सेनानी ने मनाया अपना 96वां जन्मदिवस
जासं, गुड़गांव : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आर्मी के जवान रहे परमानंद ने अपना 96वां जन्मदिन पौधरोपण कर
जासं, गुड़गांव : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आर्मी के जवान रहे परमानंद ने अपना 96वां जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया।
द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने के साथ देश के लिए अंग्रेज फौज से लोहा लेने वाले योद्धा व स्वतंत्रता सेनानी ने इस मौके पर युवाओं से हरियाली को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर देश का हर व्यक्ति अपने खुशी के मौके पर एक पौधरोपण करेगा तो भी देश में पर्यावरण स्वच्छ रखा जा सकेगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखना किसी राजनीतिक पार्टी की सेवा नहीं है, बल्कि यह देश सेवा के साथ अपने आने वाले कल की सुरक्षा है। पौधरोपण को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। गांव फाजिलपुर बादली के युवाओं ने अपने हीरो स्वतंत्रता सेनानी बुजुर्ग का जन्म दिन मनाने एक साथ बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।