कहासुनी के बाद पड़ोसी पर चला दी गोली
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : फिरोज गांधी नगर कॉलोनी में दो गुटों में बृहस्पतिवार शाम विवाद हो गया। कहा
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : फिरोज गांधी नगर कॉलोनी में दो गुटों में बृहस्पतिवार शाम विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान ही एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के लोगों पर हमला बोल दिया। एक युवक ने गोली भी चला दी, गोली गोधन नामक युवक के पैर में लग गई। उसे पहले सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सिटी विक्रम नेहरा का कहना है घटना की वजह आपसी रंजिश है। आरोपियों की तलाश की जा रही। घायल युवक के बयान के बाद उन्हें नामजद किया जाएगा। गोली चलाने वाले युवक का नाम आ चुका है।
गांधी कॉलोनी निवासी गोधन का पड़ोस में ही किसी के साथ विवाद
चल रहा था। बताया जाता है कि यह विवाद काफी पुराना था और
इसको लेकर विपक्षी की ओर से पुलिस को शिकायत भी दी गई थी।
बृहस्पतिवार की शाम 4.30 बजे गोधन और पड़ोसी के बीच विवाद हो
गया। देखते ही देखते मामला बढ़ता गया और मारपीट की नौबत आ
गई। आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष से किसी ने पिस्टल से
फाय¨रग शुरू कर दी। फाय¨रग होते ही वहां अफरा तफरी मच
गई। एक गोली गोधन के पैर में गोली लग गई।
फाय¨रग करने वाले युवक ने उसके भाई राजेंद्र कुमार को भी निशाना बनाने का प्रयास किया लेकिन निशाना नहीं लगा। राजेंद्र पर बाद में बट से वार किया। गोधन की पत्नी बचाने लिए सामने आई तो गोली चलाने वाले युवक ने उसके सिर में बट से वार कर जख्मी कर दिया।