Move to Jagran APP

स्वास्थ्य : दिव्यांग प्रमाणपत्र बनने में नहीं होगी मुश्किल: राज निर्भीक

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : अस्पतालों में दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने का समय व दिन तय होने के साथ डॉक्ट

By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 04:29 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 04:29 PM (IST)
स्वास्थ्य : दिव्यांग प्रमाणपत्र बनने में नहीं होगी मुश्किल: राज निर्भीक

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : अस्पतालों में दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने का समय व दिन तय होने के साथ डॉक्टर स्टाफ उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जाएगा। अक्सर देखने में आ रहा है कि दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने आने वाले दिव्यांग बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिव्यांग जन, सामजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आयुक्त राज निर्भीक ने जिला अस्पताल का दौरा किया। जिसमें दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर परेशानी जानी। राज निर्भीक ने कहा कि वे सभी जिला अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे है कि अस्पतालों में आने वाले दिव्यांगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करने पड़े।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हर अस्पताल में दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने के लिए दिन तय किया हुआ है लेकिन समय पर डॉक्टरों का ना मिलना और कागजात पूरे नहीं होने कारण दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए वो सुनिश्चित कर रहे हैं कि जिस दिन दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने तय किया हुआ हो उस दिन कोई कोताही ना बरती जाए। क्योंकि दिव्यांग बड़ी मुश्किल से अस्पताल पहुंच पाते हैं और उस के बाद भी दिव्यांग सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहा है। उनके साथ इस मौके पर सीएमओ डॉ. रमेश धनखड़ ओर समाज सेवी ओमप्रकाश ठाकरान भी उपस्थित थे।

चार्ट लगाएं

सभी अस्पतालों में चार्ट लगाया जाना सुनिश्चित किया है और उस चार्ट पर लिखा होना चाहिए कि दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए क्या क्या पेपर की आवश्यक्ता है। क्योंकि कई बार डॉक्टर के पास पहुंचने के बाद पता चलता है कि उसके कागजात अधूरे हैं।

जल्द रूम बनवाया जाएगा

दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जो बच्चा आ रहा है उसे बैठने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए एक कमरा जल्द बनवाया जाएगा।

व्हील चेयर की होगा व्यवस्था

राज निर्भीक ने कहा कि वो समाज सेवियों के माध्यम से अस्पतालों में व्हील चेयर दान करवा रहा रहे। क्योंकि ज्यादातर अस्पतालों में व्हील चेयरों की कमी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.