रूठी पत्नी का फेसबुक अकाउंट हैक
- महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया जासं, गुड़गांव : पति से अनबन के बाद पत्नी रुठक
- महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया
जासं, गुड़गांव : पति से अनबन के बाद पत्नी रुठकर मायके आ गई। पति ने उसे फेसबुक पर व्यस्त देखा तो उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। पत्नी को जब पति की करतूत पता चली तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद सेक्टर दस थाने में आरोपी सचिन निवासी फरीदाबाद के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश खुद कर रहे हैं।
मामला अप्रैल महीने का है। पीड़िता ने बताया कि उसके मायके आते ही सचिन ने सोशल साइट पर बनाए गए अकाउंट को हैक कर लिया। आरोप यह भी हैं कि महिला के नाम से पोस्ट व फोटो भी अपलोड किए गए। उसे जानकारी तब मिली जब फेसबुक से जुड़ी महिला मित्र ने बताई। उसने फोन कर पोस्ट की तारीफ की जो उसने की ही नही थी।