Move to Jagran APP

हिटलर का बदला स्टालिन ने नेताजी से लिया

आदित्य राज, गुड़गांव : जंगे-ए-आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस के गनर रहे वयोवृद्ध स्वतंत्रता स

By Edited By: Published: Thu, 24 Dec 2015 05:15 PM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2015 05:15 PM (IST)

आदित्य राज, गुड़गांव : जंगे-ए-आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस के गनर रहे वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी जगराम कहते हैं कि रूस के तानाशाह स्टालिन ने हिटलर का बदला नेताजी से लिया था। इसमें उसका साथ एक दिग्गज कांग्रेसी ने दिया था। स्टालिन ही नहीं उस समय के अधिकतर तानाशाह एवं नेताओं को नेताजी से जलन थी, क्योंकि हिटलर एवं मुसोलिनी जैसे तानाशाह नेताजी का जरूरत से ज्यादा सम्मान करते थे। हिटलर खुले रूप से कहा करता था कि दुनिया में नेताजी से बड़ा कोई नेता नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यदि प्रयास करें तो यह सच्चाई आसानी से सामने आ सकती है क्योंकि इस समय रूस का राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन जैसी शख्सियत हैं।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री की रूस यात्रा से उत्साहित जगराम ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि अंतिम सांस लेने से पहले नेताजी की सच्चाई सामने आए यह दिली इच्छा है। उनके बारे में जो बयानबाजी होती रहती है उससे बहुत कष्ट हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन दोनों कद्दावर सख्स हैं। दोनों में किसी भी स्थिति का सामना करने की क्षमता है। यदि दोनों प्रयास करेंगे तो पूरी दुनिया के सामने नेताजी का सच आ जाएगा। उनके बारे में चल रही चर्चाओं पर विराम लग जाएगा।

जगराम कहते हैं कि उनकी बात सौ फीसद सच साबित होगी। स्टालिन ने ही नेताजी को फांसी दी थी। हिटलर ने रूस के ऊपर हमला किया था। वह हिटलर से बदला लेना चाहता था, लेकिन युद्ध अपराधी घोषित किए जाने के बाद हिटलर ने आत्महत्या कर ली थी। मुसोलिनी को घसीटकर मार दिया गया था। नेताजी ही बच गए थे।

हिटलर से दुनिया के अधिकतर देश त्रस्त थे

हिटलर से रूस ही नहीं बल्कि दुनिया के अधिकतर देश त्रस्त थे। यही हिटलर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को स्वयं से बड़ा शख्सियत समझता था। स्टालिन ने नेताजी को फांसी देकर अपना बदला लिया। इस बारे में पूरी जानकारी निश्चित रूप से रूस के पास है। व्लादीमिर पुतिन से मोदी बात करें, नेताजी से जुड़ी एक-एक बात सामने आ जाएगी। रूस के अलावा ब्रिटेन को भी नेताजी के बारे में काफी जानकारी है, लेकिन जितनी जानकारी रूस के पास है उसके पास नहीं। ऐसा लगता है कि जैसे नेताजी की सच्चाई सार्वजनिक हो जाए, इसलिए अब तक जिंदा हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.