Move to Jagran APP

जागरूकता पर बढ़ा पुलिस का ध्यान

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : मंगलवार को शहर में 11वां कार फ्री डे मनाया गया। कार फ्री डे अभियान के

By Edited By: Published: Tue, 01 Dec 2015 05:33 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2015 05:33 PM (IST)
जागरूकता पर बढ़ा पुलिस का ध्यान

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : मंगलवार को शहर में 11वां कार फ्री डे मनाया गया। कार फ्री डे अभियान के बढ़ते सफर के साथ ही यातायात पुलिस का ध्यान अब वाहन चालकों को जागरुक करने की ओर बढ़ने लगा है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने स्कूल बस चालकों के साथ ही बाइक सवारों को भी जागरूक किया। आईकेयर प्रोग्राम के तहत सभी को बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय क्या सावधानी बरतें।

loksabha election banner

साइकिल रैली निकाल किया जागरूक

मंगलवार को शहर में 11वां कार फ्री डे आयोजित किया गया। सुबह करीब 9 बजे सेक्टर-57 स्थित स्काटिश हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क, संयुक्त पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह और पुलिस उपायुक्त यातायात बलबीर सिंह समेत अन्य अधिकारी यहां पहुंचे। इस दौरान पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त ने स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें कार फ्री डे अभियान के बारे में समझाया। बच्चों को समझाया गया कि वे इस अभियान के प्रति अपने आस-पड़ोस के लोगों और परिजनों को इस अभियान से जुड़ने को प्रेरित करें। छात्रों के बाद अधिकारियों ने स्कूल बस चालकों को भी जागरूक करते हुए सड़क पर वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतने को कहा। बस चालकों को समझाया गया कि वे नियमों का पालन करें और वाहन को तय गति सीमा में चलाएं।

साइकिल रैली निकाल किया जागरूक

स्कूल में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया। स्काटिश स्कूल से यह रैली शुरू हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ ही स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों व छात्रों ने हिस्सा लिया। गांव वजीराबाद के सामने से होते हुए, पारस रेड लाइट, हुडा सिटी सेंटर होते हुए यह साइकिल रैली क्राउन प्लाजा होटल के पीछे ट्रैफिक प्लाजा तक आई। करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबी साइकिल रैली के दौरान साइकिलों पर पोस्टर, बैनर लगाकर लोगों को कार फ्री डे के प्रति जागरूक किया गया।

बाइक चालकों को भी किया जागरूक

ट्रैफिक प्लाजा में होंडा कंपनी की ओर से आयोजन किया गया था। यहां पर पुलिस उपायुक्त यातायात बलबीर सिंह ने बाइक चलाने वाले युवकों को संबोधित किया गया। सभी को यातायात नियमों के पालन और कार फ्री डे अभियान के प्रति जागरूक किया गया।

कंपनियों में सर्वे कर रही गुड़गांव पुलिस

कार फ्री डे अभियान की सफलता आंकने के लिए गुड़गांव पुलिस निजी कंपनियों में सर्वे कर रही है। सर्वे कर पता लगाया जा रहा है कि निजी कंपनियों के कितने कर्मचारियों ने अपनी निजी कार या बाइक छोड़ जन यातायात का प्रयोग करना शुरू किया है। कितने लोग सिर्फ कार फ्री डे के दिन अपना वाहन छोड़ते हैं जबकि कितने लोग अब हर दिन जन यातायात का प्रयोग करते हैं। उद्योग विहार, साइबर सिटी, साइबर पार्क आदि इलाकों में स्थित अलग-अलग कंपनियों में यह सर्वे पुलिस कर रही है।

गुडगांव पुलिस का प्रयास है कि कार फ्री डे अभियान के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाए। इसलिए अब अलग-अलग इलाकों में जाकर कार्यक्रमों के तहत जागरूकता बढ़ाने का प्रयास चल रहा है।

-बलबीर सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.