Move to Jagran APP

गुड़गांव की लड़कियों ने तैराकी में फहराया परचम

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : अंबाला में रविवार को संपन्न हुई 50 वीं स्कूल स्टेट तैराकी प्रतियोगित

By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 07:46 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 07:46 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गुड़गांव :

loksabha election banner

अंबाला में रविवार को संपन्न हुई 50 वीं स्कूल स्टेट तैराकी प्रतियोगिता में शहर की लड़कियों ने अपने वर्ग 224 अंक के साथ ओवर ऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया है। 107 अंकों के साथ राई स्पोटर्स स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। हिसार 45 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहा।

वहीं लड़कों के वर्ग में सिरसा ने 129 अंकों के साथ ट्राफी पर कब्जा जमाया और गुड़गांव 122 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। सोनीपत 107 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहा। अंडर 19 वर्ग में लड़कों में गुड़गांव 64 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहा। 43 अंकों के साथ सिरसा द्वितीय व सोनीपत 37 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 में सिरसा 58 अंकों के साथ प्रथम व सोनीपत 56 अंकों के साथ द्वितीय और गुड़गांव 29 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। अंडर फरीदाबाद 58 अंकों के साथ प्रथम, गुड़गांव 29 अंक में द्वितीय स्थान पर रहा। पानीपत 24 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के अंडर 19 वर्ग में गुड़गांव 58 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। हिसार 45 अंकों के साथ द्वितीय और राई स्पोटर्स स्कूल 28 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। अंडर 17 में गुड़गांव 82 अंक और राई 43 अंक व फरीदाबाद 27 अंक पर क्रमश : प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 14 वर्ग में गुड़गांव 87 अंक प्रथम, राई स्पोटर्स स्कूल 36 द्वितीय, फरीदाबाद 16 अंक पर तृतीय स्थान पर रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.