Move to Jagran APP

बंधक बना किशोरी से करा रहे थे देह व्यापार

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : कोलकाता से लाकर किशोरी से जबरन देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है

By Edited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 06:50 PM (IST)
बंधक बना किशोरी से करा रहे थे देह व्यापार

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : कोलकाता से लाकर किशोरी से जबरन देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस और मजिस्ट्रेट को दिए बयान में एक दंपती पर आरोप लगाया है कि वे गुड़गांव व दिल्ली की होटलों में उसे जबरन भेजते थे। जहां उसे हवस का शिकार बनाया जाता था। थाना भोंडसी पुलिस ने रविवार शाम आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जबकि उसके पति को पुलिस ने सात दिन के हिरासत में लिया है।

loksabha election banner

मोहन नगर में रविवार की सुबह एक मकान के आगे लड़की (17) ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर कालोनी के लोग जमा हो गए। उन्हें लड़की ने बताया कि उसे एक पति- पत्‍‌नी ने मकान में बंधक बना रखा है और उससे गलत काम कराते हैं। युवक उसके साथ दुष्कर्म भी करता है। यह सुन लोगों ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। महिला पुलिस कर्मियों ने नाबालिग लड़की से पूछताछ की तब देह व्यापार के मामले का खुलासा हुआ। लड़की ने बताया कि वह कोलकाता के अशोक नगर की रहने वाली है। उसके जान पहचान के वहीं के निवासी राजाराम नामक व्यक्ति ने बहला फुसला कर अपने साथ दिल्ली ले आया। दिल्ली स्टेशन से भोंडसी के मोहन नगर निवासी जितेंद्र गोयल उसे लेने लाया। जितेन्द्र गोयल उसे अपने घर ले गया। घर लेकर जाने के बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर रखा जाने लगा। पुलिस को पीड़ित लड़की ने बताया कि रात के समय जितेन्द्र व उसकी पत्‍‌नी उसे गुड़गांव व दिल्ली के होटलों में ले जाते थे और देह व्यापार कराते थे। इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते थे। उसे खाना भी ठीक से नहीं दिया जा रहा था।

कोलकाता जाएगी पुलिस

इस रैकेट में कई अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशका है। वहीं कोलकाता से इस रैकेट के तार जुडे़ हो सकते हैं। लड़की को उसके परिजनों को सौंपने के लिए खुद यहा से पुलिस की टीम जाएगी। साथ ही यह मामले की जाच भी करेगी।

-इंस्पेक्टर आनंद, थाना प्रभारी, भोंडसी।

छेड़छाड़ का आरोप

थाना मानेसर में एक कंपनी में कार्यरत महिला ने दो कर्मियों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आइएमटी सेक्टर सात में स्थित कंपनी परिसर में शनिवार शाम उसके साथ अमर कालोनी गुड़गांव निवासी हिमांशु यादव व उसके साथी ने अस्मत लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि पीड़िता बयान पर हिमांशु तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.