विराट का आशियाना
गौरव सिंगला, न्यू गुड़गांव मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली साइबर सिटी में भी एक आशियाना बनवा रहे
गौरव सिंगला, न्यू गुड़गांव
मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली साइबर सिटी में भी एक आशियाना बनवा रहे हैं। शहर के डीएलएफ फेस वन के सी ब्लाक में उनके घर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
डीएलएफ फेस वन के सी ब्लाक सी-1/10 विराट कोहली के नए घर का पता होगा। एक बड़ी कंपनी की ओर से घर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। विराट के निर्माणाधीन मकान का काम उनके चाचा देख रहे हैं और वह माह में दो-तीन बार यहां आते भी है। विराट भी यहां कई बार आ चुके हैं। 500 वर्ग गज के इस तीन मंजिला घर में हर वो सुविधाएं होंगी, जो इसे आलीशान बंगलों की सूची में शामिल करेंगी। यह घर विराट कोहली के नाम पर पंजीकृत है। सब रजिस्ट्रार गुड़गाव कार्यालय में दिल्ली के पते जी-114, प्रथम मंजिल, एलआइसी कालोनी, पश्चिम विहार पर इसका पंजीकरण हुआ है। बता दें कि साइबर सिटी के इस पॉश इलाके में बड़ी-बड़ी शख्सियतें और फिल्मी हस्तिया रहती हैं। यहां डीएलएफ फेस वन के ए ब्लॉक में रहने वालों की सूची में युवराज सिंह का भी नाम शामिल है। विराट कोहली का आशियाना बनने से स्थानीय निवासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे। फरवरी 2013 में विराट कोहली ने यह प्लाट खरीदा था।
गर्व महसूस कर रहे पड़ोसी
यह उनके लिए गर्व की बात है कि वे विराट कोहली के पड़ोसी होंगे। आज कोहली भारतीय क्रिकेट की आन और शान है। उन्होंने क्रि के ट जगत में बहुत कम समय में ही ऊंचाइयों को छुआ है। ऐसे में उनका पड़ोसी बनना हमारे लिए बड़े ही फक्र की बात होगी।
-बीएन सहगल, सी-1/9, डीएलएफ फेस- वन।