Move to Jagran APP

भारत बनाना है तो आदमी बनाओ : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, गुड़गांव: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि भारत की पहचान जैसे

By Edited By: Published: Tue, 24 Mar 2015 05:26 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2015 03:39 AM (IST)
भारत बनाना है तो आदमी बनाओ : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, गुड़गांव: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि भारत की पहचान जैसे लोगों से होनी चाहिए, आज के दौर में वैसे लोगों का अभाव है। महाराष्ट्र के संत विनोभा भावे के आश्रम का एक वृतात सुनाते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत बनाना चाहते हो तो आदमी बनाओ।

loksabha election banner

प्रो. सोलंकी मंगलवार को जिले के गाव भौंडसी स्थित केआइआइटी में राष्ट्रीय युवा योजना के तहत आयोजित राष्ट्रीय एकता शाति युवा शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना अंत:करण शुद्ध और बड़ा बनाना होगा। एक ऐसा व्यक्तित्व, जो स्वार्थो से परे होकर देश की एकता बनाए रखने में योगदान दे। जो मानसिक संकीर्णता को छोड़े और जिसका हृदय इतना विशाल हो कि संपूर्ण विश्व को एक समझे तो वह सही मायने में भारतवासी होगा। स्वामी विवेकानंद और महात्मा गाधी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र की जरूरतों को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की जरूरतों में स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाना, हिसामुक्त, प्रदूषणमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त देश का निर्माण करना शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में यह संदेश दिया था कि सभी धर्म एक है और मानव मूल्यों का सम्मान होना चाहिए। इसी प्रकार, महात्मा गाधी ने दक्षिण अफ्रीका में भूखमरी और शोषण को देखकर सोच लिया था कि हम अंग्रेजों का विरोध नहीं करेगे, बल्कि देश को आजाद करवाएंगे। समारोह में राष्ट्रीय युवा योजना के संस्थापक डा. एसएन सुब्बराव ने देश के संविधान में अधिकृत 18 भाषाओं में 'भारत की संतान' गीत प्रस्तुत कर सभी श्रोताओं को प्रभावित किया। इस गीत के दौरान जिस-जिस प्रदेश की भाषा का प्रयोग होता है, उसी प्रदेश का एक कलाकार उस प्रदेश के लोक नृत्य की झलक प्रस्तुत किया। मंच पर रखे भारत के मानचित्र पर दर्शाए गए उस प्रदेश के सामने दीप प्रज्जवलित किया। सभी ने अपनी-अपनी भाषा में 'भारत की संतान हम हैं, नदिया जैसी बहुभाषाएं, एक दुलारा देश हमारा प्यारा हिदुस्तान, हमारा भारत देश महान'। इससे सारा माहौल देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण हो गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय युवा योजना के लायजन अधिकारी मध्यप्रदेश से आए महेद्र नागर, केआइआइटी के महानिदेशक डा. एसएस अग्रवाल तथा विद्यापति संस्थान से डा. संगीता भाटिया ने भी संबोधित किया। राज्यपाल तथा डा. सुब्बराव ने संस्थान परिसर में महात्मा गाधी तथा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर गुड़गाव के पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क, उपायुक्त टी एल सत्यप्रकाश, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अनिल धवन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

20 राज्यों के बच्चे लेंगे भाग

यह शिविर 24 मार्च से 28 मार्च तक इस संस्थान में चलेगा। इसमें प्रदेश सहित देश के लगभग 20 राज्यों से युवा भाग ले रहे हैं। ये युवा अपने-अपने प्रदेश की लोक संस्कृति को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच पर दिखाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.