शहर की पीड़ा हर रहीं गौरी
फोटो : 23 जीयूआर 08 जेपीज में। कैप्शन : गौरी सरीन फोटो : 23 जीयूआर 08 ए कैप्शन : गौरी सरीन अप
फोटो : 23 जीयूआर 08 जेपीज में।
कैप्शन : गौरी सरीन
फोटो : 23 जीयूआर 08 ए
कैप्शन : गौरी सरीन अपने साथियों के साथ लोगों को जागरूक करती हुई।
----------------
क्रासर :-
- महिला व्यवसायी गौरी सरीन 'गुड गवर्नेस' को कर रहीं प्रमोट
-प्रशासन के साथ जनता की भागीदारी से करा रहीं समस्याएं हल
----------
प्रियंका दुबे मेहता, गुड़गांव :
शहर की समस्याओं को हल करने के लिए केवल सरकार या प्रशासन के भरोसे रहना ठीक नहीं, प्रशासन के साथ जनता की भागीदारी से काफी समस्याएं हल की जा सकती हैं। यह मानना है शहर की महिला व्यवसायी गौरी सरीन का। गौरी इस दिशा में खुद काम कर रही हैं और लोगों को भी विभिन्न समस्याओं को लेकर जागरूक कर रही हैं। वह अब तक सरकारी विभागों की मदद से शहर की कई समस्याएं हल करा चुकी हैं। एक तरह से वह 'गुड गवर्नेस' को प्रमोट कर शहर की पीड़ा हर रही हैं।
व्यस्त समय में समाज सेवा :
डीएलएफ फेज टू निवासी गौरी सरीन मूलत: बड़ौदा की रहने वाली हैं। वहीं से पढ़ाई लिखाई के बाद उन्होंने जेवियर स्कूल आफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर से एचआर में एमबीए किया। पांच वर्षो की नौकरी के बाद फिलहाल वे अपनी कंपनी अप्रोच इंटरनेशनल चला रही हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वह शहर की समस्याओं को हल कराने के लिए समय निकाल ही लेती हैं। इन्होंने इसके लिए गुड़गांव एक्शन प्लान के नाम से एक मंच बनाया है, जिससे हर क्षेत्र के लोग जुड़े हुए हैं। मात्र दो साल पुराने इस मंच के जरिये अपने क्षेत्र के विशेषज्ञों की मदद से शहर की काफी स्थिति सुधारी है और काफी सुधारने की योजना है।
उपलब्धियां :
गौरी सरीन ने नगर निगम व पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर मलबा हटाओ अभियान चलाकर कई इलाकों को साफ सुथरा बनाया। कमरा नेहरू पार्क में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने का निर्णय इन्हीं के प्रयास से संभव हुआ। शहर में स्ट्रीट लाइटों की समस्या थी, इसके लिए इन्होंने सर्वे कराकर सरकारी विभागों की मदद से इस समस्या से निजात दिलवाई। इसके अलावा वह पुलिस प्रशासन के सहयोग से स्कूलों में बाल सुरक्षा पर व्यापक स्तर पर सेमिनार करवा चुकी हैं। उन्होंने सौर ऊर्जा पर भी निगम के साथ मिलकर काम किया है।
कुछ घंटे शहर सुधार के लिए :
गौरी का मानना है कि गुड गवर्नेस के लिए जनता व सरकार को एक मंच पर आकर काम करना चाहिए। गौरी कहती हैं कि उनके साथ हर क्षेत्र के दक्ष लोग जुड़े हैं। ऐसे में नगर निगम की वेबसाइट को आइटी प्रोफेशनल बहुत अच्छा कर सकते हैं। आर्किटेक्ट विभिन्न प्लानों को और बेहतर बनाने में सरकार का सहयोग कर सकते हैं। आर्ट आफ लिविंग से जुड़ी गौरी के मुताबिक आसान नहीं होता घर व प्रोफेशनल लाइफ की जिम्मेदारियों से निकल कर शहर के लिए समय निकालना, लेकिन बदलाव तभी आएगा जब हम लाना चाहेंगे। वे लोगों से कहती हैं, रोज समय मत दो, बस हफ्ते में कुछ घंटे शहर सुधार के लिए लगा दो। ऐसे में शहर की तस्वीर बदल सकती है।