हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के मालिक सतीश चोपड़ा गिरफ्तार
संस, न्यू गुड़गांव : सीएनजी वितरण कंपनी हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के मालिक सतीश चोपड़ा को सेक्टर
By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 08:22 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 08:22 PM (IST)
संस, न्यू गुड़गांव : सीएनजी वितरण कंपनी हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के मालिक सतीश चोपड़ा को सेक्टर-29 पुलिस ने 19 जनवरी को दर्ज हुए मामले में गिरफ्तार कर लिया है। 19 जनवरी को पंप ऑपरेटर ललित कुमार ने सतीश चोपड़ा के खिलाफ 40 लाख रुपये लूटने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। मालूम हो कि लंबे समय से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मालिक भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। कई बार सीएनसी पंप की सेवाएं भी बाधित हुई हैं। कंपनी की प्रवक्ता दीपिका सेतिया ने सभी आरोपों को निराधार और गलत बताया है। सेक्टर 29 थाना प्रभारी अशोक कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें