Move to Jagran APP

भाजपा ने 25 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : प्रदेश में पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने से उत्साहित भारतीय जनता पार

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 07:07 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 07:07 PM (IST)
भाजपा ने 25 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा

जागरण संवाददाता, गुड़गांव :

loksabha election banner

प्रदेश में पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। यह सदस्य शहरों के साथ-साथ गांवों से भी बनाए जाएंगे ताकि भाजपा को समर्थन देने वाले लोग भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़ सकें। यह जानकारी प्रदेश भाजपा के सदस्यता अभियान के सह-संयोजक दीपक मंगला ने बृहस्पतिवार देर शाम गुड़गांव में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए दी। भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं विधायक तेजपाल तंवर की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा के स्थानीय नेताओं की बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की इस योजना को हर घर तक पहुंचाना है और कोशिश रहे कि प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति जरूर भाजपा का सदस्य बने। बैठक में जानकारी दी गई कि अभी तक जिस तरह से जनता ने भाजपा से जुड़ने में रुचि दिखाई है उससे उम्मीद की जा रही है कि आंकड़ा पच्चीस लाख से ऊपर भी पहुंच सकता है।

जिलाध्यक्ष तेजपाल तंवर ने जानकारी दी कि गुड़गांव जिले को दो लाख 21 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ता को कम से कम एक सौ साधारण सदस्य बनाने होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह आम आदमी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। बैठक में प्रदेश भाजपा की सचिव गार्गी कक्कड़, प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति के सदस्य जीएल शर्मा, जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज, जिले के सदस्यता अभियान के संयोजक महेश चौहान, लक्ष्मी नारायण यादव, सुभाष त्यागी आदि मौजूद थे।

बराला के अध्यक्ष बनने पर बधाई

भारतीय जनता पार्टी द्वारा टोहाना के विधायक सुभाष बराला को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जीएल शर्मा ने सुभाष बराला को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन तथा केंद्र और प्रदेश संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। जीएल शर्मा ने कहा कि सुभाष बराला के नेतृत्व में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में मजबूत हो रही है उसी तरह प्रदेश में भी सुभाष बराला जी पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करेगे।

सदस्यता अभियान पर दिया जोर

जीएल शर्मा ने कहा कि सुभाष बराला जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को गति मिलेगी। जीएल शर्मा ने भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देने का काम किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व सम्पूर्ण देश में सदस्यता अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के दम पर जल्द ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है।

इस अवसर पर बैठक में महेश वशिष्ठ, विनोद शर्मा, ललित भारद्वाज, अमरचंद भारद्वाज, अमित शर्मा, सागर ठाकरान, महेद्र शेखावत, अजय ठाकुर, संजय भारद्वाज, नरेश यादव, इशु वाल्मीकि, सत्येंद्र राठी, इन्द्र गुर्जर, दीपक छाबड़ा , सुमित अग्रवाल, जतिन शर्मा, अमन गर्ग आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.