युवती के साथ दुष्कर्म
जासं, गुड़गांव : सिटी थाना पुलिस ने 25 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवक एवं य
By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 06:48 PM (IST)
जासं, गुड़गांव : सिटी थाना पुलिस ने 25 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवक एवं युवती पटेल नगर में लिव-इन-रिलेशन में एक साल से रह रहे थे। युवक एक लेबोरेट्री चलाता है। आरोप है कि युवक ने एक साल तक शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी फरार है। थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें