दोस्तों ने ही कर दी थी विनोद की हत्या
जागरण संवाददाता, गुड़गांव: पालम विहार इलाके से लापता भिवानी के कंबुजा नगर निवासी विनोद की हत्या मा
जागरण संवाददाता, गुड़गांव: पालम विहार इलाके से लापता भिवानी के कंबुजा नगर निवासी विनोद की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। इनसे पूछताछ में अहम खुलासा हुआ है। इन्होंने कबूल लिया है कि ये दोनों विनोद के दोस्त हैं और इन्होंने ही उसकी हत्या की थी। शराब पीने के बाद हुई लड़ाई के दौरान इन दोनों ने विनोद का सिर पत्थर से कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विनोद के मोबाइल के सहारे दोनों को दबोचा है। एक आरोपी विनोद का मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था।
विनोद पुत्र समुंद्र सिंह के भाई जितेंद्र ने 12 नवंबर को पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि विनोद 15 अक्टूबर से लापता है। मामले की जाच एसीपी क्राइम राजेश कुमार की टीम को सौंपी गई थी। जाच यह पाया गया कि लापता विनोद कुमार का मोबाइल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पलटा गांव निवासी उसका साथी रामसेवक द्वारा किया जा रहा है। साइबर सेल में तैनात सिपाही जितेन्द्र की मदद से क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार की अलसुबह रामसेवक व उसके गांव के लक्ष्मी पुत्र बलदु कुशवाहा को अशोक विहार फेस-3 से दबोच लिया। पूछताछ पर दोनों ने कबूल किया कि हम दोनों ने मिलकर 13 अक्टूबर 2014 की रात को करोलबाग दिल्ली नजदीक हनुमान मंदिर सुनसान जगह पर अपने साथी विनोद की पत्थर मार कर हत्या की थी। थाना मन्दिर मार्ग दिल्ली में पहले से ही हत्या का मुकदमा दर्ज है। रामसेवक से पुलिस ने एक कट्टा व एक जिन्दा कारतूस व विनोद का मोबाइल फोन व सिम बरामद हुआ है।