दुष्कर्म पीडि़ता ने लगाया आरोपी पर धमकाने का आरोप
जागरण संवाददाता,गुड़गांव : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक पर पीड़िता ने धमकाने का आरो
जागरण संवाददाता,गुड़गांव : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक पर पीड़िता ने धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत में पीड़ित पीजी संचालिका ने कहा युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ पहले दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस की पैरवी ठीक से ना होने के चलते उसे पंद्रह दिन में ही जमानत मिल गई। तब से वह उसे मामले में सुलह करने का दबाव बना रहा है। यह भी धमकी दी जाती है कि सुलह न करने में चेहरे पर तेजाब डाल मार दिया जाएगा। पीड़ित युवती सेक्टर 45 में पीजी चला रही है जबकि आरोपी मनोज उर्फ काला वजीराबाद का रहने वाला है। काला के खिलाफ सेक्टर 40 थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पहले भी जैसे ही शिकायत मिली थी आरोपी को हवालात दिखा दी थी। धमकी देने की बात सही निकली तो फिर कार्रवाई होगी।