सड़क हादसे में महिला की मौत, पांच घायल
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 08:32 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 08:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फरुखनगर
सुलतानपुर झील के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। चालक सहित पाच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतक महिला उत्तर प्रदेश जिला सीतापुर के गाव बसारा की रहने वाली थी। वह मंदिर से पानी लेकर वापस लौट रही थी। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नही हुई थी। वह एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
पुलिस के अनुसार ईटों से भरी हुई एक लारी फरुखनगर से गुड़गांव की ओर जा रही थी। सुलतानपुर झील के समीप संतुलन बिगड़ जाने से लारी पलट गई। उसी दौरान एक महिला जो मंदिर से लौट रही थी। उसके चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करा दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें